फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 तक किसानों की आय दोगुनी की जाएगी : कृषि मंत्री

Tue, 05 Mar 2019 10:07 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
farmer
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सोलर पंप लगाने से किसानों को बिजली एवं डीजल खर्च से छुटकारा मिलेगा। वह अपने खेतों के साथ ही पड़ोसी के खेतों की सिंचाई कर लाभ उठाएंगे। 

विज्ञापन

दो दिवसीय किसान मेला का शुभारंभ करने पहुंचे कृषि मंत्री शाही ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मोदी एवं योगी सरकार की नीतियों के कारण ही दो साल में उत्तर प्रदेश का कृषि विभाग 18 से तीसरे पायदान पर पहुंच गया है।

उन्होंने कहा कि सोलर पंपों के रेट में भारी कमी की गई है। 50 हजार का सोलर पंप अब 37 हजार में मिल रहा है। 2.5 लाख के सोलर पंप पर करीब 56 हजार की छूट है। बीते वर्ष प्रदेश में रिकार्ड 10 हजार सोलर पंप लगाए गए हैं। इस वर्ष में 10 हजार लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को बीज हब के रूप में विकसित करने की तैयारी चल रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए अंडला में 6.92 करोड़ की लागत से बीज विधायन संयंत्र लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने कहा कि योगी सरकार द्वारा कर्ज माफ करने और बीज-खाद आदि उपलब्ध कराने से किसानों को काफी लाभ हुआ है। 31 मार्च 2016 के पहले के फसल ऋण माफ होने से किसान आर्थिक दबाव से मुक्त हुआ। इससे उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ी। उत्पादित अनाज की खरीदारी को पारदर्शी एवं ठोस व्यवस्था की गई। दो वर्ष में किसानों को 25 हजार करोड़ से अधिक की धनराशि उनके खातों में पहुंची। प्रधानमंत्री किसान निधि की घोषणा के 24 दिन के अंदर प्रोसेस कर 1.1 करोड़ किसानों के खाते में दो हजार रुपये का प्रथम किस्त भेज दिया गया। 

विज्ञापन

इस व्यवस्था से किसानों को कीटनाशक, खाद-बीज खरीदने में सहूलियत हुई। उन्होंने कहा कि कृषि यंत्र लेने वाले किसानों को 80 से लेकर 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है। प्रदेश में साढ़े 16 हजार किसानों को करीब 120 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है। उन्होंने कहा कि दो वर्ष में सपा सरकार की तुलना में 8 गुणा अधिक गेहूं खरीदारी की व्यवस्था की गई है। आज 1860 रुपये के आधार पर गेहूं खरीद हो रही है। जबकि जब योगी सरकार बनी थी तो गेहूं 1460 रुपये थी। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति सुधर रही है। 

आशीर्वाद देने विधायक के घर पर पहुंचे शाही
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही छर्रा विधायक ठाकुर रवेंद्रपाल सिंह के एटा चुंगी स्थित आवास पर पहुंचे और उनके छोटे पुत्र एवं पुत्रवधू को आशीर्वाद दिया। विधायक के पुत्र विकास सिंह की शादी कुछ दिन पहले हुई है। इस अवसर पर विधायक संजीव राजा, अनिल पाराशर, योगेंद्र पाल सिंह लालू, अनु प्रताप सिंह, हेवेंद्र सिंह फौजी, अमित चौधरी, अनिल तौमर आदि मौजूद थे। 

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री का स्टेशन पर किया स्वागत
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सुबह कैफियात एक्सप्रेस से अलीगढ़ पहुंचे। भाजपा नेताओं ने उनकी अगवानी कर सर्किट हाउस लाए। भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर गोपाल सिंह, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी, रामसखी कठेरिया, सहकारी बैंक की चेयरमैन डॉ. उमेश कुमारी, अरुण कुमार आदि मौजूद थे। अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें