फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कमिश्नरी का गेट बंद मिला तो भड़के किसान, लगाया जाम

Fri, 27 Nov 2026 03:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
कमिश्नरी के गेट पर खाना खाते किसान। - फोटो : samvad
विज्ञापन
दिल्ली में हुए किसान आंदोलन की छठवीं वर्षगांठ पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के सैकड़ों किसानों ने बृहस्पतिवार को कमिश्नरी परिसर में डेरा डाल दिया। कमिश्नरी का गेट बंद मिलने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। घंटों इंतजार के बाद भी प्रवेश नहीं मिला तो किसानों ने शाम करीब पांच बजे क्वार्सी-अनूपशहर रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और करीब छह बजे अधिकारियों की मौजूदगी में कमिश्नरी का गेट खोला गया। किसान अंदर पहुंचे और कार्यालय परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। किसानों ने कमिश्नरी परिसर में ही भट्ठी और चूल्हा लगा लिया। वहीं भोजन तैयार किया और सामूहिक रूप से खाना खाकर रात गुजारने का इंतजाम किया।

मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह यादव के नेतृत्व में अलीगढ़ मंडल के अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा समेत चारों जिलों से किसान रात्रि पड़ाव के लिए यहां पहुंचे।
किसानों ने ऐलान किया कि शुक्रवार सुबह मंडलायुक्त ओपी वर्मा को ही राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे। किसी अन्य अधिकारी को ज्ञापन नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


किसानों का कहना था कि एमएसपी की कानूनी गारंटी, डीएपी और यूरिया की कालाबाजारी पर रोक तथा तहसीलों में अंश के नाम पर अवैध वसूली जैसे मुद्दों पर प्रशासन को जवाब देना होगा। रात्रि पड़ाव में प्रदेश उपाध्यक्ष विमल तोमर, प्रदेश संगठन मंत्री जयवीर सिंह, अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार भोला चौधरी, कासगंज के अजमत हुसैन, एटा के अनिल कुमार, हाथरस के सत्यदेव पाठक, मंडल प्रमुख महासचिव अब्दुल रियाज, वसीम खान आदि शामिल थे।

एडीएम सिटी संगीता देवी का कहना है कि इस प्रकरण में किसी भी संगठन ने हमसे इस प्रकार के प्रदर्शन की अनुमति नहीं मांगी है, न ही किसी तरह की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें