फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शहनाई से पहले गूंजी चीख, बरात की जगह उठी भाई की अर्थी

विज्ञापन
लवकुश का फाइल फोटो।
विज्ञापन
अकराबाद। घर में शहनाई बजने की तैयारियां थीं, बरात निकलने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही चीख-पुकार मच गई। पनैठी-गंगीरी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दूल्हे के छोटे भाई और उसके दोस्त की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जिस घर से बरात निकलनी थी, वहां से भाई की अर्थी उठी।
विज्ञापन






गांव कासिमपुर निवासी पप्पू सिंह के बेटे कुमति की बृहस्पतिवार को कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में बारात जानी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच दूल्हे का छोटा भाई विकास कुमार (18) अपने दोस्त लवकुश (22) पुत्र कुंवरपाल निवासी गांव शाहगढ़ को बरात में ले जाने के लिए बाइक से लेने गया था। दोनों दोस्त रात करीब आठ बजे कासिमपुर लौट रहे थे। गांव के मोड़ के पास अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर भाग गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।




हादसे की खबर जैसे ही मिली, शादी वाले घर में कोहराम मच गया। दूल्हे के छोटे भाई की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ग्राम प्रधान इंद्रपाल लोधी के मुताबिक, हादसे के बाद खुशियां मातम में बदल गईं, इसलिए बरात नहीं जा सकी। अब परिवार के पांच लोगों को भेजकर रस्म अदायगी कर दुल्हन की विदाई की बात चल रही है।
विज्ञापन



परिजनों ने जाम लगाकर किया हंगामा
उधर, हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। सीओ बरला संजीव कुमार तोमर ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

लवकुश का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें