जिरौली में मांगों को लेकर राष्ट्रपति व एसएसपी के नाम का ज्ञापन सौपते भाकियू अधिकार राष्ट्रीय अध
- फोटो : samvad
कस्बे में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन (अधिकार) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समय रहते रोक दिया।
किसानों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार शानै हैदर को और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन थाना प्रभारी रणजीत सिंह को सौंपा। ज्ञापन में हाईटेंशन लाइनों के लिए भूमि अधिग्रहण पर उचित मुआवजे की मांग करते हुए चार गुना मुआवजा तय करने के लिए राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग की। साथ ही, विद्युत संशोधन से जुड़े प्रावधान किसानों की सहमति के बिना लागू न करने और भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को रद्द करने की मांग उठाई। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई, हालांकि स्थिति नियंत्रित रही। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष शैलेश यादव, हरिओम, दिनेश, राकेश, सुमित, सुनील, चौब सिंह, फूल सिंह आदि मौजूद रहे।