फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: अतरौली मंडी समिति में किसानों ने किया हंगामा, घटतौली करने का लगाया आरोप

Thu, 07 Nov 2024 02:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नितेश चौधरी अतरौली कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान बेचने गए। कांटे में गोलमाल किए जाने की आशंका हुई तो दो बोरी दूसरे कांटे पर ले जा कर तौल कराई। उन्होंने घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
अतरौली मंडी में घटतौली की शिकायत पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि उत्पादन मंडी समिति में 6 नवंबर को धान की खरीद के दौरान एक आढ़ती पर घटतौली करने का किसानों ने आरोप लगाया। इसके बाद हंगामा किया। साथ ही कोतवाली में आढ़ती के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन


गांव पुरैनी निवासी नितेश चौधरी ने बताया कि 6 नवंबर को वह कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान बेचने आए थे। एक आढ़ती के यहां उन्होंने भाव तय कर धान की तौल शुरू कराई। कंप्यूटर वाले कांटे पर 60 किलोग्राम वजन के साथ तौल शुरू हुई। इसी दौरान उन्हें कांटे में गोलमाल किए जाने की आशंका हुई तो दो बोरी दूसरे कांटे पर ले जा कर तौल कराई। वहां पर वजन 60 किलोग्राम निकला।

इस बात की जानकारी अन्य किसानों को हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। नितेश चौधरी ने डीएम से फोन पर शिकायत की। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली पुलिस के अनुसार जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें