फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जिरौली के इफ्को केंद्र पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद की किल्लत कम नहीं हो रही है। मंगलवार को जिरौली धूम सिंह स्थित इफ्को केंद्र पर खाद आने की सूचना पर किसानों की भीड़ जमा हो गई। केंद्र पर जमकर धक्कामुक्की हुई। किसानों की केंद्र प्रभारी से जमकर नोकझोंक हुई। वितरण कराने में पुलिस के भी पसीने छूट गए।
विज्ञापन




सोमवार को इफ्को केंद्र पर 640 बोरी यूरिया आने की सूचना पर किसानों की कतार लग गई। सोमवार को हंगामा होने के कारण प्रभारी ने वितरण बंद कर दिया था। मंगलवार को पुनः वितरण शुरू किया तो किसानों की भीड़ जमा हो गई।




मानगढ़ी के भूपेंद्र, जगतपुर के संजय चौधरी, नरेंद्र सिंह ने बताया कि वितरण की व्यवस्था बेहद खराब है। किसी को मनमर्जी तो किसी को एक बोरी भी मिलना मुश्किल था। मंगलवार शाम तक यही हाल रहा।
विज्ञापन





13 अगस्त को हुआ आवंटन, नहीं पहुंची खाद
अतरौली। बीती 13 अगस्त को आवंटन होने के बाद से अभी तक खाद केंद्रों पर नहीं पहुंची है। अतरौली पीसीएफ केंद्र, क्षेत्रीय सहकारी समिति दक्षिणी, उत्तरी और नहल को 36, 36 टन खाद का आवंटन हुआ था। सहकारी समिति महगवां, गहतोली निर्मल, डडार अलूपुरा, जिरौली, नाह, बाइकला, बरौली, रुखला, गंगीरी, मनेना उम्मेदपुर, देहली सिखरना, बरला, दतावली, टिकटा, छर्रा, नौगवां, दादों, सांकरा, हरदोई, दरी अलावलपुर, मांड़पुर, हरनोट भोजपुर, बिजौली, तेवथू, बड़ेसरा में 18-18 टन खाद सहकारिता विभाग की ओर से आवंटित हुई थी।
विज्ञापन






खाद की मालगाड़ी अलीगढ़ में देरी से पहुंची। बुधवार सुबह तक सभी समितियों पर खाद पहुंच जाएगा। किसान परेशान न हों अब पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है।
-नागेंद्र पाल सिंह, एआर कोऑपरेटिव।

हमने टोकन सिस्टम से खाद का वितरण किया है, अभी आधा खाद शेष है। जो किसान रह गए हैं उन्हें टोकन दे दिए हैं। बुधवार को वितरण किया जाएगा।
-कोमल, इफ्को केंद्र प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें