स्कूल से बच्चों को लेकर लौट रही एक महिला के कुंडल छीनकर बाइक सवार बदमाश भाग गए। महिला ने बताया कि बाइक सवार उससे पता पूछने के बहाने रुके थे। पीड़िता ने मंगलवार को थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
तालानगरी क्षेत्र के गांव शेरगढ़ निवासी कुसुमा देवी पत्नी लोकेंद्र कुमार ने बताया कि वह सोमवार को दोपहर साढ़े बारह बजे बच्चों को स्कूल से लेकर घर जा रहीं थी। तभी कासिमपुर रोड पर गांव के रास्ते के पास सामने से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनसे पता पूछा।
इसी बीच पीछे बैठे युवक ने कानों के दोनों कुंडल खींच लिए और कासिमपुर की ओर भाग गए। हलका प्रभारी विकास भारती ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया है। रास्ते पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संवाद