इस बीच यहां पहुंचे अधिशासी अभियंता के जवाब से किसान संतुष्ट नहीं और उन्हें अपने बीच में बंधक बनाकर बिठा लिया। वरिष्ठ अफसरों को बुलाने की मांग गूंजने लगी। कुछ ही देर में सिटी मजिस्ट्रेट रामशंकर, एसीएम व सीओ माैके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर उन्हें समझाया ।
अधिशासी अभियंता संजीव पुष्कर ने बताया कि वित्त विभाग से अनुमति मिल चुकी है, शासन से पैसा आना बाकी है। दो माह में काम शुरू होगा। जिस पर किसान सहमत नहीं हुए और अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया गया। इसके बाद अपर जिलाधिकारी नगर अमित कुमार भट्ट किसानों के बीच पहुंचे और गुस्साए किसानों को शांत कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि 23 नवंबर को चुनाव है इसके बाद 25 नवंबर तक सड़क पर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
इस दौरान अरविंद चौधरी, जिला प्रभारी गवेंद्र सिंह, मुनेश पाल सिंह, आलोक सिंह, कौशल कुमार सिंह, देवराज सिंह चौधरी, इंद्रपाल सिंह चौधरी, राकेश सिंह, हरिओम सिंह, छोटेलाल सिसोदिया, लालाराम सिसोदिया, भोला चौधरी, वीरपाल सिंह, गोपाल दास शैंकी, विवेक प्रताप सिंह आदि थे।