अपर नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार से बातचीत करते साथा चीनी मिल किसान संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी।
- फोटो : CITY OFFICE
साथा चीनी मिल के विस्तारीकरण की मांग को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन भानु गुट का प्रतिनिधिमंडल डीएम से वार्ता करने पहुंचा। किसानों का आरोप है कि डीएम बिना मुलाकात किए ही निरीक्षण के लिए निकल गईं। इसको लेकर प्रतिनिधिमंडल नाराज हो गया। उन्होंने कहा कि सोमवार को किसान पंचायत करेंगे। हालांकि एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल व सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने नाराज किसानों को समझाने का प्रयास किया। इस बीच किसान बिना कोई ज्ञापन दिए ही वहां से चले गए।
भाकियू महासचिव डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने बताया कि किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा था। उन्हें डीएम से मिलना था लेकिन बिना किसानों से मिले ही डीएम गाड़ी में बैठकर कहीं निरीक्षण के लिए चली गईं। जिला प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों की समस्याओं के निस्तारण की बात करते हैं। जबकि जिले की मुखिया गन्ना किसानों से मिलना और उनकी समस्याएं सुनना भी पसंद नहीं करती हैं। इस मौके पर किसान मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजीतपाल सिंह राघव, ब्लॉक अध्यक्ष जवां विकास लोधी, प्रमेंद्र राना, युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर, रवेंद्रपाल सिंह, रोबी ठाकुर, उदित प्रताप, ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।