फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर उपचुनाव: अलीगढ़ की धनीपुर मंडी में मतगणना का विरोध, व्यापारी और किसानों ने लगाया जाम, इस आश्वासन पर माने

Sat, 26 Oct 2024 01:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खैर उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी और मतगणना अलीगढ़ स्थित धनीपुर मंडी में होनी है। इस समय धान की बिक्री में व्यवधान को लेकर किसान और व्यापारियों ने मंडी के सामने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
धनीपुर मंडी के सामने लगे जाम में फंसे वाहन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की धनीपुर मंडी में जिला प्रशासन द्वारा खैर विधानसभा उपचुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी और मतगणना की व्यवस्थाओं को लेकर 26 अक्तूबर को व्यापारी और किसान विरोध में आ गए। जीटी रोड पर जाम लगा दिया। अधिकारियों ने पहुंचकर सभी को समझाया, तब जाम खुला। 

विज्ञापन


व्यापारी और किसानों ने धनीपुर मंडी में खैर उपचुनाव की मतगणना कराने को लेकर हंगामा किया और जाम लगा दिया। व्यापारी और किसानों का कहना था कि इन दिनों धान का सीजन चल रहा है।  प्रशासन के मंडी परिषद को अधिकृत कर लेने से इस समय उनकी दुकानदारी प्रभावित होगी। हंगामे की सूचना पर एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गुस्साए किसान और व्यापारियों को समझाया। 

एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि मंडी परिसर का पूरा हिस्सा अधिग्रहित नहीं किया जाएगा, केवल कुछ हिस्से में ही अधिग्रहण की कार्रवाई की जाएगी। इसी हिस्से से मतदान को पोलिंग पार्टियां रवाना होगी और ईवीएम के लिए कुछ दुकानों का उपयोग किया जाएगा। इसी परिसर में 23 नवंबर को मतगणना होगी। इस आश्वासन पर करीब चार घंटे बाद किसान और व्यापारी शांत हुए और जाम खोला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें