थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव रायपुर खास में शुक्रवार सुबह एक किसान को घर में बंद कर पीटा। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीड़ित के पुत्र रजनेश ने बताया कि उसके पिता भोले सिंह सुबह सात बजे खेत पर दवा लेकर जा रहे थे। आरोप है कि रंजिशन राकेश, नीटू, पिंटू, रनवीर आदि ने एक राय होकर उन्हें घर में जबरन खींचकर घर में बंद कर लिया। लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने उसे छुड़ाया। पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बिजौली सीएचसी भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।