फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनीपुर मंडी के क्रिभको सेंटर पर खाद खरीद को किसानों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूरिया की किल्लत को लेकर शनिवार को किसानों का गुस्सा धनीपुर मंडी में स्थित कृभको सेंटर पर फूट फड़ा। किसानों ने सेंटर प्रभारी अभिनाश को सेंटर खोलने से पहले ही दबोच लिया। उसके साथ मारपीट की। इसके बाद नाले में गिराने की भी कोशिश की। सूचना कृषि विभाग के अधिकारियों को मिली तो हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मौके पर पुलिस को भेज किसानों को शांत कराया। भाजपा किसान मोर्चा के बृजक्षेत्र सदस्य ठा. राकेश सिंह ने आरोप लगाया कि सेंटर प्रभारी यूरिया की किल्लत का फायदा उठाकर ब्लैक में बेचने का काम कर रहा है। इसकी शिकायत डीएम से की जाएगी।
विज्ञापन

यूरिया की किल्लत से इस वर्ष जनपद ही नहीं बल्कि पूरे देश के किसान जूझ रहे हैं। जनपद में खाद-बीज की दुकानों पर यूरिया किसानों को मिल नहीं रहा है। इसके साथ ही पिछले दिनों कई शिकायतें ब्लैक में बेचने की भी मिली हैं। शुक्रवार को धनीपुुर मंडी स्थित कृभको सेंटर पर किसानों के वितरण को यूरिया की 12 से 13 सौ टन की खेप आई थी। इसकी खबर मिलते ही किसान सुबह से सेंटर पर जमा हो गए। आरोप है कि सेंटर प्रभारी अभिनाश समय से वहां नहीं पहुंचा। इससे किसान गुस्सा गए। इसके बाद जैसे ही उन्होंने सेंटर प्रभारी को आते देखा उसे रास्ते में ही रोक लिया। इसके बाद उसकी पिटाई लगा दी। इस बात की सूचना कृषि विभाग के अधिकारियों को मिली तो मौके पर पुलिस को मौके पर भेजा गया। इसके बाद मामला शांत हुआ। कृभको के मैनेजर मार्केटिंग, अलीगढ़ विजय सिंह के अनुसार सेंटर पर किसानों की भीड़ अधिक थी। कोई भी लाइन में लगकर खाद खरीदने को तैयार न था। विरोध करने पर ही हंगामा हुआ है। इस पूरे प्रकरण से कृषि विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें