फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज गभाना व मडराक टोल प्लाजा फ्री कराएंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन कृषि कानून के विरोध में शनिवार को किसान संगठनों का टोल फ्री आंदोलन है। आंदोलन को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारी रणनीति बनाते रहे। तय किया गया है कि वे टुकड़ियों में बंटकर जिले की सीमा में पड़ने वाले गभाना और मडराक टोल प्लाजा को सुबह दस से पांच बजे तक फ्री कराएंगे। इधर, भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के कार्यकर्ताओं का एक दल पांच ट्रैक्टरों के साथ राष्ट्र्रीय किसान मजदूर महासंघ के अध्यक्ष शिव कुमार कक्का के पलवल-दिल्ली बार्डर जाम में हिस्सा लेने जाएगा। जबकि दूसरा दल मडराक टोल प्लाजा जाम करेगा। इधर, किसानों के आंदोलन को लेकर शुक्रवार से ही दोनों टोलों पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। एसडीएम कोल एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने शुक्रवार को मडराक टोल प्लाजा का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के प्रदेश महासचिव डा. शैंलेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गभाना टोल प्लाजा पर गभाना के अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। जबकि मडराक टोल प्लाजा पर जिलाध्यक्ष बबलू प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। प्रांतीय स्तर के पदाधिकारी दोनों स्थानों पर जाएंगे। वह स्वयं गभाना टोल प्लाजा पर मौजूद रहेंगे तो राष्ट्रीय महासचिव प्रेम पाल सिंह आदि मडराक टोल पर कार्यकर्ताओं का साथ देंगे। इधर, भारतीय किसान यूनियन किसान सेना के पदाधिकारी प्रदेश सचिव मो.शमी के नेतृत्व में गभाना टोल प्लाजा फ्री कराएंगे तो मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव मडराक टोल प्लाजा में आंदोलन करेंगे। यदि इस आंदोलन के बाद भी सरकार नहीं मानी तो 14 दिसंबर को पूरे देश के टोल प्लाजा बंद करा दिए जाएंगे। इधर, भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.हरपाल सिंह ने बताया कि मडराक टोल पर सासनी अध्यक्ष श्रीपाल सिंह के नेतृत्व में टोल फ्री किया जाएगा। जिलाध्यक्ष विजय सिंह तेवतिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का दूसरा दल पांच ट्रैक्टरों के साथ राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के अध्यक्ष शिव कुमार कक्का के नेतृत्व में पलवल-दिल्ली जाम में शामिल होने दिल्ली जाएगा।
एसडीएम कोल ने किया मडराक टोल का निरीक्षण
अलीगढ़। एसडीएम कोल व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनीता यादव ने शुक्रवार को मडराक टोल प्लाजा का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मडराक टोल प्लाजा पर किसानों द्वारा ट्रैफिक रोकने की सूचना मिली थी। निरीक्षण में सब सामान्य मिला है। टोल फ्री आंदोलन को लेकर मडराक व गभाना टोल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन

किसानों के आंदोलन को लेकर एसडीएम गभाना और कोल को निर्देश दिए हैं कि वह गभाना टोल और मडराक टोल प्लाजा पर निगरानी रखें। जरूरत के अनुसार फोर्स तैनात करें। किसी भी प्रकार के आंदोलन के चलते आम लोगों को परेशान से न जूझने दिया जाए। - चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें