फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू की खोदाई करवा रहे किसान की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण करती क्षेत्राधिकारी रूचि गुप्ता एवं घटना के संबंध में बताते ग्रामीण - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नौजरपुर में सोमवार को खेत में आलू की खोदाई करवा रहे एक किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पुत्री ने चार नामजद सहित छह लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
नौजरपुर निवासी अमरीष शर्मा (52) अपने खेतों पर मजदूरों से आलू की खोदाई करा रहे थे। दोपहर में उनकी पत्नी अपनी पुत्री प्रियंका उर्फ पारुल के साथ उनको खाना देने के लिए खेेत पर गईं थीं। इसी दौरान आरोपी गौरव अपने दो साथियों के साथ सफेद रंग की गाड़ी में आया और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों से घायल होकर अमरीष वहीं गिर गए। इससे वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। खेत पर काम कर रहे मजदूर जान बचाकर इधर उधर छिप गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आनन फानन में परिजन अमरीष को उपचार के लिए हाथरस लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चर्चा है कि फायरिंग के दौरान एक हमलावर को भी गोली लग गई थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य हमलावर उसे अपने साथ गाड़ी में डालकर फरार हो गए। देर शाम मृतक की पुत्री प्रियंका ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें गौरव, रोहतास शर्मा, निखिल शर्मा, ललित शर्मा व दो अन्य पर हत्या का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था आरोपी
अमरीष शर्मा ने 16 जुलाई 2018 को आरोपी गौरव के विरुद्ध घर में घुस कर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में गौरव 15 दिनों तक जेल में रहा था। इसका मुकदमा अभी चल रहा है। जेल से आने के बाद से ही गौरव मुकदमा वापस लेने के लिए अमरीष पर दबाव बना रहा था। अमरीष ने ऐसा करने से मना कर दिया था। इससे गौरव उनसे रंजिश मानता था।

मृतक अमरीश शर्मा का फाइल फोटो- फोटो : SASNI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें