गोंडा के गांव कैमथल में किसान नेता रवीकरन सिंह के आवास पर पहुंचे पुलिसकर्मी।
- फोटो : samvad
पुलिस ने सोमवार को ग्रामीण अंचल से शहर में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंच रहे किसान नेताओं को पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया। उन्हें सुबह से शाम तक घरों से बाहर नहीं निकलने दिया गया।
गोंडा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष रवीकरन सिंह को गांव कैमथल में, भाकियू चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्यवीर सिंह सत्तो को भी पिंजरी में भाकियू टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव को भी उनके आवास पर नजरबंद किया गया। किसान एकता महासंघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र श्योरान तथा भाकियू के प्रदेश सचिव गुलजार सिंह बापू को भी नजरबंद कर दिया।
किसान बोले- राज्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी नहीं मिलने दिया
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के उचित मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को भी मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया गया। किसानों का कहना है कि एक दिन पहले राजस्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह दिलेर ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन सोमवार को प्रशासन ने नेताओं को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया। नजरबंद किए गए नेताओं में भाकियू महात्मा टिकैत के मंडल महासचिव चौधरी नरेंद्र सिंह, सुनील सिंह, कुलदीप सिंह भोली, सुधीर सिंह, कल्याण सिंह, रोबिन चौधरी आदि थे।