फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः रात भर पेड़ पर टंगे रहे दो किसान, नीचे इंतजार करते रहे सांड़

Sat, 15 Feb 2020 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
मुसीबत... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गंगीरी क्षेत्र के गांव राजगहीला बृहस्पतिवार की रात खेतों में पानी लगाने पहुंचे दो किसानों को दो सांड़ों ने खदेड़ लिया। डर के मारे दोनाें किसान पेड़ पर चढ़ गए, इस पर पूरी रात सांड़ पेड़ के नीचे खड़े उनके नीचे उतरने का इंतजार करते रहे। सूर्योदय के बाद वहां से हटे दोनों सांड़ ने राजगहीला गांव में  घुसकर जमकर उत्पात मचाया। उन्हें काबू में करने में कई ग्रामीण घायल हुए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव नगला बिरखी निवासी चंदन सिंह और गांव नगला खार निवासी महीपाल सिंह पुत्र रामप्रसाद बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे गांव राजगहीला में पड़ने वाले खेतों में पानी लगाने गए थे। इसी बीच दोनों किसानों पर सांड़ाें ने हमला बोल दिया। जान बचाने के किसानों ने दौड़ लगा दी। हमले से बचते हुए दोनों एक पेड़ पर चढ़ गए।

जिससे उनकी जान में जान आई लेकिनa दोनों की खुशी चंद मिनट में ही काफूर हो गई, जब दोनों सांड़ों ने पेड़ को घेर लिया। रात भर पेड़ के नीचे खड़े रहे। इससे किसानों की पूरी रात दहशत में पेड़ पर ही बीती। शुक्रवार की सुबह दोनों सांड़ों ने राजगहीला गांव में घुसकर ग्रामीणों पर हमला शुरू कर दिया। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


पुलिस व ग्रामीणों ने मिलकर किसी तरह दोनों सांड़ों को काबू कर आम के पेड़ से बंधवा दिया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। इस दौरान सांड़ों के हमले से किसान महेश पुत्र धर्मपाल सिंह, सुम्मेर पुत्र गंगाराम, निवासी राजगहीला, नगला खार निवासी सोनपाल सिंह पुत्र किशनलाल, महीपाल सिंह पुत्र  रामप्रसाद और गांव नगला बिरखी निवासी चंदन सिंह पुत्र रामप्रसाद घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें