फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइक की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
पुष्पेन्द्र कुमार का फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव रेसरा के पास रविवार शाम को दो बाइकों की भिड़ंत में एक किसान की मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव एलमपुरा के मजरा जौहरा निवासी पुष्पेंद्र कुमार (45) पुत्र किरनपाल सिंह बाइक से खैर अनाज मंडी गए थे। शाम करीब सात बजे घर लौट रहे थे, तभी गौमत-चंडौस रोड पर गांव रेसरा के पास सामने से आ रही दूसरे बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजन दोनों को चंडौस सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रात में पुष्पेंद्र की मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक सवार सुरेंद्र का उपचार जारी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुष्पेंद्र दो भाइयों में बड़े थे। उन्होंने अपने पीछे पत्नी बेटे और बेटी को रोता हुआ छोड़ा है।कोतवाल सत्यवीर सिंह का कहना है कि घटना में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें