फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पत्नी को बचाने में किसान की करंट से मौत

विज्ञापन
ओमप्रकाश का फाइल फोटो - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गांव नगला ककरौआ निवासी किसान दंपती रविवार सुबह खेत पर काम करते समय पेड़ में करंट प्रवाहित होने से झुलस गए। पत्नी को बचाने में किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान ओमप्रकाश (48) पुत्र बाबूराम पत्नी गुड्डो देवी के साथ रविवार सुबह खेत में काम कर रहे थे। खेत के किनारे खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ को छूकर हाईटेंशन की लाइन गुजर रही है। काम करते समय अचानक गुड्डो देवी ने पेड़ को छू लिया। जिसमें करंट प्रवाहित होने से वह झुलस गईं। पत्नी को बचाने के प्रयास में ओमप्रकाश भी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। आसपास के किसानों ने घटना की सूचना परिजनों को दी।
दंपती को उन्होंने अतरौली सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। गुड्डो देवी का उपचार जारी है। ओमप्रकाश ने अपने पीछे तीन बेटे व तीन बेटियों को रोते बिलखते छोड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें