फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगला धर्मपुर में खेत में पानी लगाने की गए किसान देवेंद्र पाल सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया है कि स्टार्टर में करंट आने की वजह से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


गांव सिल्ला विसावनपुर के मजरा नगला धर्मपुर निवासी 70 वर्षीय देवेंद्र पाल सिंह पुत्र ज्वाला सिंह बुधवार सुबह धान की फसल में पानी लगाने की कहकर घर से गए थे। ग्राम प्रधान सुनील शर्मा ने बताया कि नलकूप का तार लगाते समय स्टार्टर में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में देवेंद्र सिंह आ गए। नलकूप के पास आसपास के अन्य किसान पहुंचे तो उन्हें घटना के बारे में जानकारी हुई। सूचना मिलने पर परिजन व थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया। उन्होंने अपने पीछे पत्नी कुसुम देवी, दो बेटे संजय सिंह व दुष्यंत सिंह को रोता हुआ छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें