नगला बीधा में बुधवार को मशीन से चारा काटते वक्त किसान भगवती सिंह को करंट लग गया। बुरी तरह झुलसने की वजह से उनकी मौके पर मौत हो गई।
ग्राम पंचायत मउपुर बहादुरपुर के माजरा नगला बीधा निवासी ग्राम प्रधान के भतीजे किसान भगवती सिंह (58) पुत्र मिठठू सिंह मंगलवार को घर में मौजूद थे। शाम को वह घर में लगी बिजली की मशीन से पशुओं के लिए चारा (कुटी) काट रहे थे।
परिजनों ने बताया है कि इस बीच मशीन में अचानक करंट दौड़ गया। करंट लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर ग्रामीणों एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने बताया है कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। अंतिम संस्कार में शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह शामिल होकर परिवार को सांत्वना दी। किसान ने अपने पीछे दो बेटे व दो बेटियों को रोता हुआ छोड़ा है।