फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: घर के बाहर सोता रहा परिवार, जेवरात-नकदी लेकर चोर हुए फरार

Sat, 26 Oct 2024 04:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महिला रात में अपने बच्चों के साथ घर के बाहर सो रही थी। इसी बीच किसी समय अज्ञात चोर उसके घर में रखी चार अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल, सोने के दो लॉकेट व दो जोड़ी पायजेब, दो तगड़ी चांदी एवं बीस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव असगरपुर में बृहस्पतिवार की रात अज्ञात चोर एक मजदूर के घर से जेवरात समेत हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। दूसरे दिन सुबह होने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने थाने पहुंच कर पुलिस को घटना की तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है।

विज्ञापन


गांव असगरपुर निवासी पीड़िता महिला दुर्गेश देवी पत्नी भूरी सिंह ने बताया है कि बृहस्पतिवार को उसके पति धनीपुर मंडी में काम करने गए थे। वह रात में अपने बच्चों के साथ घर के बाहर सो रही थी। इसी बीच किसी समय अज्ञात चोर उसके घर में रखी चार अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल, सोने के दो लॉकेट व दो जोड़ी पायजेब, दो तगड़ी चांदी एवं बीस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए हैं।

पीड़िता ने शक जताया है कि उसके देवर का एक दोस्त दिल्ली से आकर तीन दिन से घर पर रह रहा था। जो घटना के बाद वहां से भाग गया है। हो सकता है कि उसी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया हो। घटना के संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि पीड़िता से तहरीर मिली है जांच पड़ताल कर कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें