फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: हर आंख हुई नम, सैनिक सम्मान से दी जवान को अंतिम विदाई, परिजन का रो-रो कर बुरा हाल

Sat, 26 Oct 2024 04:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू बीएसएफ की 163 बटालियन में मिजोरम के आइजोल में तैनात थे। वह 2006 में भर्ती हुए थे। 23 अक्तूबर की सुबह करीब 9:30 बजे ठोड़ी के नीचे गोली लगने से उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सैनिक के पार्थिव शरीर को पूर्ण सैनिक सम्मान के साथ सलामी देते जवान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिसावा क्षेत्र के गांव दमुआंका के बीएसएफ के एक जवान की मिजोरम के आइजोल में 23 अक्तूबर को गोली लगने से मौत हो गई। 25 अक्तूबर को जवान का पार्थिव शरीर गांव लाया गया। सैनिक सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी गई है।

विज्ञापन


हरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू (41) पुत्र गिर्राज सिंह बीएसएफ की 163 बटालियन में मिजोरम के आइजोल में तैनात थे। वह 2006 में भर्ती हुए थे। 23 अक्तूबर की सुबह करीब 9:30 बजे ठोड़ी के नीचे गोली लगने से उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में मातम छा गया। परिजन जवान के पार्थिव शरीर को लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए और 25 अक्तूबर की सुबह सैनिक के पार्थिव शरीर को गांव लाया गया, जहां मथुरा से आई बीएसएफ के जवानों की टोली ने सैनिक के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया, राइफलों से सलामी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के गांवों के काफी लोग सैनिक के अंतिम दर्शन के लिए गांव पहुंचे। सैनिक के बेटे कपिल ने मुखाग्नि दी। पूर्ण सैनिक सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दे दी गई है। जवान की मौत पर मां हरवती देवी, पत्नी शशि देवी, बेटे कपिल व हिमांशु तथा बेटी निधि का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें