लोधा थाना क्षेत्र के भनोली गांव निवासी शीलू शर्मा के परिवार ने खेतों में पानी न पहुंच पाने और इससे परिवार में आर्थिक तंगी के चलते इस बार दिवाली नहीं मनाई। अब उनका कहना है कि परिजन सहित धर्म परिवर्तन करेंगी। इसके लिए जिलाधिकारी से अनुमति मांगेंगी।
विज्ञापन
शीलू शर्मा का आरोप है कि उनके खेतों में सिंचाई का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। खेतों के समीप रहने वाले कुछ परिजन सरकारी नाली में लगे पाइपों को क्षतिग्रस्त कर देते हैं। इस समय भी उनकी 16 बीघा सरसों की फसल सूख रही है। तीन वर्ष से अधिक समय से वह उपजिलाधिकारी और तहसीलदार कार्यालय का चक्कर काट रही हैं। अधिकारियों से शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है।
कहा, खेतों में सिंचाई न होने से उत्पादन नहीं हो रहा है। इससे परिवार आर्थिक रूप से परेशान है। इसी के चलते इस बार दिवाली तक नहीं मना सके। उनके ताऊ लक्ष्मी नारायण और ताई बसंती देवी का आरोप है कि प्रशासन से मदद नहीं मिलने से परिवार परेशान है।
मामला मेरे संज्ञान में नहीं लाया गया है। यदि पीड़ित लिखित शिकायत लेकर आता है, तो संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा।-शिशिर कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी खैर।