एएमयू में यह पुरानी परंपरा रही है कि छात्रसंघ चुनाव के बाद कुलपति नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चाय पर आमंत्रित करती हैं। इस दौरान छात्रसंघ की भूमिका, जिम्मेदारियों और यूनिवर्सिटी प्रशासन के साथ उसके समन्वय पर चर्चा की जाती है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) छात्रसंघ के निर्वाचित पदाधिकारियों ने सोमवार को कुलपति प्रो. नईमा खातून से मुलाकात की। कुलपति ने छात्रसंघ अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ नोमान, उपाध्यक्ष नशरा नईम और सचिव मोहम्मद हमदान को चाय पर आमंत्रित किया। इस मुलाकात के साथ ही नए छात्रसंघ की यूनिवर्सिटी प्रशासन के साथ औपचारिक संवाद प्रक्रिया भी शुरू हो गई।
विज्ञापन
एएमयू में यह पुरानी परंपरा रही है कि छात्रसंघ चुनाव के बाद कुलपति नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चाय पर आमंत्रित करती हैं। इस दौरान छात्रसंघ की भूमिका, जिम्मेदारियों और यूनिवर्सिटी प्रशासन के साथ उसके समन्वय पर चर्चा की जाती है। पदाधिकारियों को बताया जाता है कि छात्रसंघ यूनिवर्सिटी प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में काम करता है। आठ साल बाद हुए चुनाव में नई टीम के गठन से विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन तक पहुंचाने के लिए एक प्रतिनिधित्व मिला है।