विजयगढ़ रोड स्थित किला तिराहे के पास शनिवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एक होटल में जा रहे युवक-युवती को परिजनों ने गेट पर ही पकड़ लिया। परिजनों को सामने देखकर युवती मौके से भाग निकली। वहीं, युवक को परिजनों ने दबोच
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शनिवार को किसी काम से कस्बे में आई थी। इसी दौरान वह एक युवक के साथ किला तिराहे के पास स्थित होटल की ओर जा रही थी। इसकी भनक युवती के परिजनों को लग गई। परिजन पीछा करते हुए होटल के गेट पर पहुंच गए और दोनों को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ कोतवाली ले गई। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि डायल 112 पुलिस युवक को कोतवाली लेकर आई थी। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक का शांति भंग में चालान किया गया है।