फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल से बिस्तर पर पड़े फखरुद्दीन, नहीं मिल रही मदद

Sat, 19 Jan 2019 02:06 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
पत्नी व बेटी के साथ फखरूद्दीन। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
टप्पल क्षेत्र के गांव गज्जूगढ़ी निवासी 38 वर्षीय फखरुद्दीन पुत्र अहमद खां की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने से वह तीन साल से बिस्तर पर पड़े हैं। आर्थिक तंगी के चलते बेटी की पढ़ाई छूट गई। परिवार के समक्ष खाने के लाले हैं। इलाज के लिए किसी स्तर से कोई मदद नहीं मिल रही। इतना ही नहीं परिवार को एक अदद राशन कार्ड तक नहीं मिला कि सरकारी कोटे के अनाज से परिवार का पेट तो भर पाता।
विज्ञापन



गज्जूगढ़ी निवासी फखरुद्दीन के अनुसार तीन साल पहले रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ था। इसके बाद से वह बिस्तर पर हैं। परिवार में पत्नी और नौ साल की बेटी है। परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है लेकिन उनके परिवार को किसी तरह की सहायता आज तक नहीं मिली। गांव के कुछ लोगों की मदद से उनके परिवार का जीवन यापन हो पा रहा है। राशन कार्ड तक न होने से इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना तक लाभ नहीं मिल पा रहा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से इलाज और परिवार के जीवन यापन के लिए मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें