फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री बीमा योजना के फर्जी पोर्टल से करोड़ों की ठगी, रालोद नेता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र की पुलिस ने सोमवार को अलीगढ़ के थाना सासनी गेट क्षेत्र में आगरा रोड पर छापा मारकर प्रधानमंत्री बीमा योजना के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। महाराष्ट्र पुलिस उसे अपने साथ ले गई है। साथ ही उसके पास से 20 से अधिक लैपटॉप 300 से अधिक सिम कार्ड, मोबाइल, हार्ड डिस्क बरामद की गई हैं। सरगना के साथ-साथ उसके साले को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पिछले पांच सालों में इस गिरोह ने देश भर में लाखों लोगों से 200 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है।
विज्ञापन

साइबर थाना और सासनी गेट पुलिस के अनुसार, थाना सासनी गेट क्षेत्र में एक बड़े हॉस्पिटल के पास रहने वाला संजीव सूर्यवंशी राष्ट्रीय लोक दल का नेता है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इगलास क्षेत्र से विधायक का चुनाव और आगामी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। महाराष्ट्र पुलिस को प्रधानमंत्री बीमा योजना के नाम पर ठगी की लगातार शिकायत मिल रही थी। महाराष्ट्र पुलिस का साइबर सेल की जांच के तार अलीगढ़ पर आकर रुक गए। महाराष्ट्र पुलिस ने कई बार खुफिया तरीके से अलीगढ़ आकर पूरे मामले की अपने अनुसार मैपिंग की। साथ ही महाराष्ट्र पुलिस अलीगढ़ के साइबर सेल प्रभारी सुरेंद्र सिंह के संपर्क में भी बनी रही। सोमवार सुबह महाराष्ट्र पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर आगरा रोड स्थित संजीव सूर्यवंशी के कार्यालय पर छापा मार दिया। आरोपी संजीव सूर्यवंशी और उसके साले को गिरफ्तार करके मुंबई ले गई है। सीओ प्रथम प्रशांत कुमार ने महाराष्ट्र पुलिस द्वारा संजीव और उसके साले को अपने साथ ले जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें