फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : चोरी की गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट, पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
चोरी की कार चलाने का आरोपी विराट पचौरी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़। बन्नादेवी पुलिस ने चोरी की कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस युवक के जरिये कार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में जुटी है।
विज्ञापन

बन्नादेवी सब इंस्पेक्टर श्रवण कुमार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसे चला रहा है। इसके बाद पुलिस ने बन्ना देवी के टाइगर लॉक निवासी विराट पचौरी पुत्र मुन्नालाल पचौरी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की गाड़ी बरामद हुई। विराट उस कार को अपनी पुरानी एस्टीम कार की नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था। पूछताछ में विराट ने बताया कि यह गाड़ी कम रुपये के लालच में उसने गाजियाबाद से खरीदी थी।
सब इंस्पेक्टर श्रवण कुमार ने बताया कि अब पुलिस विराट के जरिये पता लगा रही है कि गाजियाबाद में कहां से गाड़ी खरीदी गई। गिरोह का नेटवर्क काफी बड़ा हो सकता है। इसलिए छानबीन जारी है। जल्द ही बड़े गिरोह का भंडाफोड़ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें