फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू के नाम की बनाई फर्जी इंस्टा आईडी, बिना ब्लू टिक वाले एकाउंट से भेजे जा रहे मैसेज

Sun, 27 Aug 2023 04:17 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

क्रिकेटर रिंकू सिंह के नाम की आईडी से शहर में ही कुछ लोगों को मैसेज भेजे गए हैं। सबसे खास बात है कि रिंकू की सही इंस्टा आईडी ब्लू टिक है, वह सिर्फ रिंकू के नाम से है। सही आईडी 16 लाख फालोवर हैं। वहीं रिंकू सिंह के नाम से बिना ब्लू टिक आईडी रिंकू सिंह के नाम से है और उस पर 13 के फालोवर हैं।
विज्ञापन
रिंकू सिंह - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के क्रिकेटर रिंकू सिंह का नाम सुर्खियों में आने के बाद हैकरों ने उनके नाम की फर्जी इंस्टा आईडी बना ली है। बिना ब्लू टिक के इस आईडी से लगातार लोगों को मैसेज किए जा रहे हैं। कुछ लिंक भेजकर उन्हें एक्सेप्ट करने का अनुरोध किया जा रहा है। इस तरह के मैसेज व पोस्ट आने पर लोग हैरान हैं।

विज्ञापन


क्रिकेटर रिंकू सिंह के नाम की आईडी से शहर में ही कुछ लोगों को मैसेज भेजे गए हैं। सबसे खास बात है कि रिंकू की सही इंस्टा आईडी ब्लू टिक है, वह सिर्फ रिंकू के नाम से है। सही आईडी 16 लाख फालोवर हैं। वहीं रिंकू सिंह के नाम से बिना ब्लू टिक आईडी रिंकू सिंह के नाम से है और उस पर 13 के फालोवर हैं। इस आईडी से मैसेज में पहले कहा जा रहा है कि एक लिंक भेजा जा रहा है। उसे आप क्लिक कर एक्सेप्ट कर लेना। ऐसा न करने पर बार बार मैसेज से अनुरोध किया जा रहा है। इस पर मैसेज पाने वाले लोगों को गड़बड़ी का अंदेशा लगता है। 

सबसे खास बात है कि इस आईडी पर भी रिंकू का ताजा फोटो प्रोफाइल पिक्चर में लगा है। वहीं अलीगढ़ आने के बाद शनिवार शाम का माता-पिता के साथ का फोटो अपडेट है। वहीं पचास से ज्यादा पुरानी पोस्ट भी रिंकू की हैं। अब यह जांच का विषय है कि दूसरी आईडी कौन संचालित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें