फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां से हुई हैकिंग: तीन कंप्यूटरों पर खुलती थी पंचायत सचिव की आईडी, पता करने में लगी साइबर टीम

Sun, 24 Aug 2025 01:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

15 अगस्त को जन्म-मृत्यु पंजीकरण की आईडी हैक करके हैकरों ने पांच दिन में उत्तर प्रदेश सहित दस राज्यों के लोगों के 597 जन्म प्रमाण पत्र बना लिए, जबकि 150 जन्म प्रमाण पत्र अप्रूव नहीं हो सके।
विज्ञापन
साइबर क्राइम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम पंचायत दत्ताचोली बुजुर्ग के जिस पंचायत सचिव की आईडी को हैक कर हैकरों ने  यूपी सहित 10 राज्यों के 597 फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए हैं, यह आईडी खुद पंचायत सचिव द्वारा तीन अलग-अलग कंप्यूटरों से लॉगिंन की जाती थी। अब किस कंप्यूटर से आईडी हैक हुई। इसका पता लगाने के लिए साइबर टीम डेटा निकालने में लगी है।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत दत्ताचोली बुजुर्ग के सचिव नागेंद्र सिंह को 23 अगस्त को साइबर सेल में बातचीत के लिए बुलाया गया। इस बातचीत में उनसे पता चला कि वे अपनी आईडी को अपने पंचायत कार्यालय के सरकारी कंप्यूटर के अलावा अपने निजी कंप्यूटर व अपने कमरे में साथ रहने वाले एक अन्य पंचायत सचिव के कंप्यूटर पर भी खोल लेते थे। उन्हें तीनों जगह विश्वास था कि कहीं गड़बड़ी नहीं होगी। मगर इसके बाद भी उनकी आईडी हैकरों ने हैक कर ली। 

अब साइबर टीम तीनों कंप्यूटरों के जरिये हैकिंग का डेटा निकालने में जुटी है। इसके अलावा नागेंद्र सिंह ने घटना से जुड़े सभी बिंदुओं के बारे में जानकारी दी। नागेंद्र सिंह ने बताया कि अलग-अलग मोबाइल नंबर से आने वाले कॉल के स्क्रीन शॉट्स दिखाए। अफसर ने पूछा कि कैसे घटना हुई? इसकी जानकारी किसको और कहां दी? बता दें कि 15 अगस्त को जन्म-मृत्यु पंजीकरण की आईडी हैक करके हैकरों ने पांच दिन में उत्तर प्रदेश सहित दस राज्यों के लोगों के 597 जन्म प्रमाण पत्र बना लिए, जबकि 150 जन्म प्रमाण पत्र अप्रूव नहीं हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं कि पासवर्ड में संख्या के साथ विशेष चिह्न का भी इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे हैक की संभावना बिल्कुल न रहे। सचिव अपनी आईडी का पासवर्ड किसी को भी साझा न करें। -यतेंद्र सिंह, डीपीओ, अलीगढ़

घटना से सीख नहीं ले रहे पंचायत सचिव
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आईडी हैक करके यूपी सहित दस राज्यों के 597 लोगों के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी होने के बाद भी जिले के कुछ पंचायत सचिव सबक नहीं ले रहे हैं। ब्लॉक बिजौली की ग्राम पंचायत दत्ताचौली बुजुर्ग में पंचायत सचिव नागेंद्र सिंह की आईडी को हैकरों ने हैक कर लिया था। जिले में 852 ग्राम पंचायत हैं। कुछ पंचायत सचिव के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की आईडी का इस्तेमाल उनके द्वारा रखे युवक इस्तेमाल कर रहे हैं। इन युवकों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की आईडी के पासवर्ड की जानकारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें