फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजुल संग मंच साझा करने पर ट्विटर पर टॉप ट्रेंड डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़।
विज्ञापन

नुमाइश में खोले गए फूड कोर्ट के उद्घाटन के दौरान अलीगढ़ मुसलिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन के साथ मंच साझा करने पर जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ट्विटर पर टॉप ट्रे़ंड में आ गए। देर रात साढ़े दस बजे तक हैशटेग के साथ ‘अलीगढ़ डीएम विद एंटीनेशनल’ के करीब साढ़े चार हजार रीट्वीट किए गए। शनिवार देर रात को इस मामले में डीएम की ओर से स्पष्टीकरण जारी करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ और सीएम कार्यालय को ट्वीट किया गया। जिसमें साफ कहा गया कि शासन की मंशा के अनुरूप ही काम किया गया है।
भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी डॉ. निशित शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजकर कहा था कि अलीगढ़ नुमाइश में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने फूड कोर्ट का उद्घाटन किया था। सीडीओ अनुनय झा एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन भी डीएम के साथ था। शिकायत के अनुसार फैजुल हसन ने बतौर ने देश को बर्बाद करने की धमकी दी थी। वह गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा नेताओं के विरुद्ध भी आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुका है। नागरिका संशोधन कानून की आड़ में हिंसा फैलाने का आरोप भी फैजुल हसन पर है। उन्होंने शिकायत को ट्विट भी किया था। यह ट्विट जैसे ही जिले में वायरल हुआ, इसके बाद रीट्विट होना शुरू हो गया। शनिवार तक यह मामला हैशटेग के साथ ‘अलीगढ़ डीएम विद एंटीनेशनल’ के साथ इंडिया में टॉप ट्रेंड में रहा।
विज्ञापन

-शासन की मंशा के अनुसार बोरोजगार को रोजगार देने के उद्देश्य से अलीगढ़ महोत्सव में सुहैल मुसर्रत नाम के व्यक्ति को आयोजक के रूप में फूड कोर्ट खोलने के लिए अनुमति दी गई है।
- चंद्रभूषण सिंह, डीएम, अलीगढ़
-इस फूड कोर्ट से किसी राजनैतिक अथवा आपराधिक व्यक्ति का कोई लेना देना नहीं है। प्रशासन ने इसे मुझे निशुल्क दिया है। मुझे रोजगार देने के उद्देश्य से प्रशासन ने यह मुझे दिया है।
- सुहैय मुसर्रत, आयोजक, फूड कोर्ट
फैजुल हसन ने विरोध करने वाले भाजपा नेताओं को चाय के लिए आमंत्रित किया
एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने उनका विरोध करने वाले कुछ भाजपा नेताओं को अपने साथ चाय पीने के लिए आमंत्रित किया है। फैजुल हसन ने कहा है कि फूड कोर्ट में उनकी कोई भूमिका नहीं है। सोहेल मसर्रत उसके संयोजक हैं। उनके आमंत्रण पर वह वहां गए थे। रही बात उनके खिलाफ दर्ज किसी मुकदमे या बयान के सिलसिले में तो वह कोई फरार आरोपी नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कभी भी कोई भी बयान देश के खिलाफ नहीं दिया है। वह एक देशभक्त इंसान हैं और इसके लिए उन्हें किसी भाजपा के नेता से सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है। फैजुल हसन ने कहा कि जो लोग उन्हें देश विरोधी या आतंकवादी कहते हैं वह उनको माफ करते हैं और उन्हें चाय पीने के लिए आमंत्रित करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें