फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: अमर उजाला अखबार पाकर खिले छात्राओं के चेहरे, बोलीं- छपी हैं प्रेरक खबरें

Sat, 08 Mar 2025 11:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अखबार पाकर छात्राओं ने कहा कि महिला दिवस पर जो महिलाओं से संबंधी खबरें छपी हैं, वह प्रेरक हैं। इनमें महिला अधिकारियों की संघर्ष गाथा भी प्रकाशित है।
विज्ञापन
अमर उजाला पढ़तीं टीआर कॉलेज की छात्राएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डीएस कॉलेज और टीकाराम कन्या महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को अमर उजाला की प्रति भेंट की गई। अखबार पाकर उनके चेहरे पर चमक आ गई। तुरंत उन्होंने पहले  पन्ने की हेडिंग पढ़ी और फिर स्थानीय खबरें भी पढ़ने लगीं। उपहार स्वरूप मिले अखबार को छात्राएं अपने बैग में रख लिया। छात्राओं ने कहा कि महिला दिवस पर जो महिलाओं से संबंधी खबरें छपी हैं, वह प्रेरक हैं। इनमें महिला अधिकारियों की संघर्ष गाथा भी प्रकाशित है।

विज्ञापन


देश को प्रगति की राह पर ले जाएं छात्राएं : विवेक बंसल
टीकाराम कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को अमर उजाला अखबार को उपहार स्वरूप भेंट किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि छात्राएं अपने कॉलेज, शिक्षिकाओं और माता-पिता को गौरवान्वित करेंगी। उन्हें पूरा विश्वास है। छात्राएं अपनी उपलब्धियों और कर्मठता से देश को प्रगति की राह पर ले जाएं। प्राचार्या प्रो. शर्मिला शर्मा ने कहा कि अमर उजाला ने जो महिला दिवस पर अखबार देने की पहल की है, वह सराहनीय है।  इस अवसर पर प्रो. सपना सिंह, प्रो. मिश्कात आबिदी, डॉ. मणि भार्गव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं ही सशक्त भारत का निर्माण करेंगी : प्रो. मुकेश भारद्वाज
डीएस कॉलेज में अध्यनरत छात्राओं को अमर उजाला अखबार को उपहार स्वरूप भेंट किया गया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज ने कहा कि जो महिलाएं हैं, वह आधी आबादी हैं। सशक्त महिलाएं ही सशक्त भारत का निर्माण कर सकती हैं। हर छात्रा के हाथ में अमर उजाला अखबार पहुंचने की जो पहल की है, वह सराहनीय है। जिन महिलाओं ने समाज में उत्कृष्टता हासिल की है, उनके लेख हैं। उसे पढ़कर छात्राएं प्रेरित होंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें