फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर आउट मामले में सॉल्वरों और प्रेमिका की तलाश में दबिश, कोचिंग सेंटर संचालक हिरासत में

Wed, 29 May 2019 03:38 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एएमयू के पेपर आउट गैंग के सरगना बसपा नेता, सपा नेता के भांजे और एएमयू के दो कर्मियों को जेल भेजने के बाद पुलिस अब सॉल्वरों व प्रेमिका की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। इसी प्रयास में पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल एक कोचिंग सेंटर संचालक को भी हिरासत में ले लिया है। उससे यह जानकारियां की जा रही हैं कि आखिर सॉल्वर कौन थे और वह खुद इस व्हाट्सएप ग्रुप में किस मंशा से जुड़ा था।

विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस टीम ने एएमयू में पहुंचकर कर्मचारियों के भी बयान लिए। साथ में एएमयू के उस छात्र को लेकर भी एएमयू से मदद ली जा रही है जो सॉल्वरों की टीम में शामिल था। कुल मिलाकर दूसरे दिन पुलिस टीम सॉल्वरों व हैदर की प्रेमिका को लेकर किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई थी।

एएमयू के एमबीए एंट्रेंस एग्जाम में पुलिस ने पेपर आउट कराने के मामले में बसपा नेता फिरोज आलम उर्फ राजा, सपा नेता के भांजे हैदर सहित चार लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे हैं। इनसे पूछताछ व कमरे से मिले साक्ष्यों के आधार पर तीन सॉल्वर व एक हैदर की प्रेमिका फरार है, जिसके पास यह पेपर हल होकर पहुंचा था। पुलिस को गिरफ्तार लोगों के मोबाइल से एंट्रेंस एग्जाम के नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप भी मिला, जिसमें तीनों फरार सॉल्वर, प्रेमिका के अलावा चार पांच अन्य लोग शामिल थे। इनमें से एक की पहचान सिविल लाइंस इलाके के एक कोचिंग सेंटर संचालक के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


उससे पुलिस का सबसे पहला सवाल यही है कि वह किस उद्देश्य से इस ग्रुप में जुड़ा और उसने कहां से किस उद्देश्य ये सॉल्वर इस गैंग को मुहैया कराए। अब वह सॉल्वर कहां मिलेंगे। इसके अलावा एएमयू से भी जानकारी की जा रही है कि फरार आरोपी छात्र कहां मिलेगा। कोचिंग सेंटर संचालक से फरार युवती के विषय में भी जानकारी की जा रही है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अमित कुमार के अनुसार पुलिस टीम ने दिन में एएमयू पहुंचकर कर्मचारियों के भी बयान दर्ज किए। इसके अलावा वहां से अन्य जानकारियां भी जुटाई हैं। अभी फरारों को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें