फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बेटी को समझा लो नहीं तो काटकर फेंक देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बेटी को समझा लो नहीं तो काटकर फेंक देंगे

स्कूल संचालिका के भाई पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली शिक्षिका को मिली धमकी

पिता की दुकान पर आकर पहुंचे बाइक सवार दो आरोपी, आज फिर थाने पहुंचेगी पीड़िता  

अमर उजाला ब्यूरो

अलीगढ़। क्वार्सी थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल की पूर्व शिक्षिका ने स्कूल मालिक के भाई पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली शिक्षिका को धमकी मिली है। पीड़िता का आरोप है कि शुक्रवार रात बाइक सवार दो अज्ञात युवक उनके पिता की दुकान पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि बेटी को समझा लो अन्यथा उसे कहां काटकर फेंकेंगे पता भी नहीं चलेगा। पीड़िता और उनके पिता ने देहली गेट थाने पहुंचकर की है। शनिवार को एक बार फिर पीड़िता थाने पहुंचकर शिकायत करेगी। 


शिक्षिका ने पुलिस अधिकारियों और मानवाधिकार आयोग से शिकायत की थी कि वर्ष 2025 से स्कूल मालिक का भाई उनका यौन शोषण कर रहा था। आरोप था कि वह अपने केबिन में बुलाकर गलत तरीके से स्पर्श करता है। विरोध करने पर नौकरी से निकलवाने की धमकी देता था। वह शिक्षिका के मोबाइल पर बार-बार कॉल करता है। अपनी बात मनवाने के लिए पैसों का लालच भी देता था। उसने शिक्षिका की सहमति के बिना उनके खाते में दो हजार रुपये हस्तांतरित कर दिए थे। तंग आकर शिक्षिका ने आरोपी का नंबर ब्लॉक किया तो धमकियां दी जाने लगीं। शिक्षिका का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में 16 सितंबर को स्कूल प्रबंधन और पुलिस से शिकायत की लेकिन उन्हें थाने बुलाकर प्रबंधन के सामने अपमानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षिका ने बताया कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी आरोपी एक अन्य शिक्षिका से इसी तरह की हरकत कर चुका है। उस शिक्षिका ने भी इस मामले की शिकायत अधिकारियों से की थी। मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में डीएम और एसएसपी से जवाब मांगा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच पोस कमेटी कर रही है। रिपोर्ट के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। अब शिक्षिका को जान से मारने की धमकी मिली है। पीड़िता का कहना है कि बाइक सवार आरोपियों से पहले एक व्यक्ति ने भी उनके पिता से मामले में समझौता करने की बात कही थी। अभी इस मामले में उन्हें प्राथमिकी की प्रति नहीं मिली है। वह शनिवार को फिर से थाने जाकर कार्रवाई की मांग करेंगी। एसपी सिटी आदित्य बंसल का कहना है कि थाना पुलिस को सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। 




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें