फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान में 20 किलो पॉलिथीन जब्त

Thu, 01 Sep 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
अभियान में 20 किलो पॉलिथीन जब्त - फोटो : रुपेश
विज्ञापन
प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने नवागत् सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सासनीगेट थाना स्थित मुख्य बाजार जयगंज में पॉलिथीन के विरुद्घ अभियान चलाकर एक पॉलिथीन विक्रेता के यहां से 20 किलो पॉलिथीन जब्त की। उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

 पॉलिथीन मुक्त अलीगढ़ अभियान के तहत् सिटी मजिस्ट्रेट विमल अग्रवाल के नेतृत्व में नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, श्रम, खाद्य एवं औषधि विभाग और प्रशासन की टीमों ने बुधवार को कार्यवाही करते हुए महानगर के सासनीगेट थाना स्थित जयगंज मुख्य बाजार में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया।
इस दौरान जयगंज में पालीथिन विक्रेता राकेश गुप्ता की दुकान में चेकिंग कर 20 किलो पॉलिथीन जब्त की गई। सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई। नगर निगम के मीडिया प्रभारी सभापति यादव ने बताया कि नगर निगम स्तर से पॉलिथीन का उपयोग न करने की माइक, समाचार पत्रों तथा अन्य माध्यमों से अपील की जा रही है। लेकिन इसका असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने इनके विरुद्घ प्रतिदिन छापामार कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने पॉलिथीन की ब्रिकी कर रहे दुकानदारों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वे पॉलिथीन की ब्रिकी बंद कर दें अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई को तैयार रहें। अभियान के दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से डा. जीपी सिंह, जितेंद्र कुमार, कौशल कुमार समेत अन्य अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें