फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रात सैफई से ऑक्सीजन आने की उम्मीद : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑक्सीजन की कमी के बीच राहत वाली खबर है। आज रात तक सात टन ऑक्सीजन आने की उम्मीद है। सांसद सतीश कुमार गौतम ने बताया कि शाम को उनकी बात सिटी मजिस्ट्रेट से हुई तो वह ऑक्सीजन की कमी की बात बता रहे थे।
विज्ञापन

उसके बाद प्रदेश के नोडल अधिकारी अविनाश अवस्थी से फोन पर बात की। सांसद सतीश गौतम ने बताया कि सैफई से सात टन ऑक्सीजन अलीगढ़ के लिए रवाना कर दिया गया है। रात तक ऑक्सीजन पहुंचने की उम्मीद है। सांसद ने बताया कि रूढ़की के संपर्क में हैं। मोदीनगर एवं गाजियाबाद से बात चल रही है।
छत पर करें व्यायाम
सांसद सतीश गौतम ने बताया कि व्यायाम करने से शरीर में ऑक्सीजन लेवल बना रहता है। उन्होंने कहा कि अभी सबसे अधिक समस्या ऑक्सीजन लेवल को लेकर आ रही है। ऐसे में सुबह छत पर व्यायाम करने से फायदा होने की उम्मीद है। सांसद ने कहा कि वह कोशिश कर रहे है कि यहां के एक भी मरीज को ऑक्सीजन की कमी नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें