फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एएमयू में ईद मिलादुन्नबी पर लगेगी प्रदर्शनी

विज्ञापन
एएमयू। - फोटो : Archive
विज्ञापन
एएमयू में ईद मिलादुन्नबी पर बुधवार को विभिन्न कार्यक्रम होंगे। सुबह 10:30 बजे कैनेडी हॉल में जलसा होगा। इसमें दारुल उलूम देवबंद के मुफ्ती सलमान बिजनौरी और जामिया हैदरिया खैराबाद मऊ के प्रधानाचार्य मौलाना नाजिम अली खैराबादी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


मौलाना आजाद पुस्तकालय में सीरत प्रदर्शनी का उद्घाटन सुबह 10 बजे कुलपति प्रो. नईमा खातून करेंगी। प्रदर्शनी में पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन और शिक्षाओं से संबंधित विभिन्न भाषाओं की पुस्तकें, दुर्लभ पांडुलिपियां, कलाकृतियां, इस्लामी सुलेख, कुरान शरीफ की दुर्लभ व अलंकृत प्रतियां प्रदर्शित की जाएंगी। कार्यवाहक पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. निशात फातिमा ने बताया कि प्रदर्शनी में सीरत से संबंधित समृद्ध साहित्यिक सामग्री प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें