फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जिम संचालक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
तनुज गिरी का फाइल फोटो। - फोटो : samvad
विज्ञापन
दिल्ली-कानपुर रेलवे ट्रैक पर गांव वीरिया फाटक के पास सोमवार की शाम करीब छह बजे जिम संचालक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी बाइक रेलवे लाइन के किनारे खड़ी मिली है। परिजन घर में घरेलू कलह से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बा चंडौस निवासी बिजेंद्र गिरी कस्बे में ही हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। बड़ा बेटा नोएडा में इंजीनियर है जबकि दूसरा बेटा तनुज गिरी (24) कस्बे में ही जिम चलाता है। पिता बिजेंद्र गिरी ने बताया कि तनुज अपनी मां अनु से करीब चार बजे यह कहकर घर से निकला था कि जिम जा रहा हूं, लेकिन रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा, किसी को पता नहीं है। तनुज की शादी 20 अप्रैल को हुई थी। पत्नी 25 दिन से मायके में है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि बुलेट बाइक रेलवे लाइन के पास खड़ी कर तनुज ने किसी ट्रेन के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों के अलावा चंडौस से तमाम लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजन परिवार में घरेलू कलह से इन्कार कर रहे हैं, मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें