फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Exhibition: नुमाइश में सजी स्वतंत्रता सेनानियों की चित्र प्रदर्शनी, आजादी में योगदान की दे रही जानकारी

Tue, 06 Feb 2024 03:17 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका अदा करने वाले अलीगढ़ जिले के महान स्वतंत्रता सेनानियों को लेकर चित्र प्रदर्शनी सजाई गई है। जिसे देखने के लिए बच्चे, बड़े और बूढ़े आ रहे हैं। प्रदर्शनी में जिन स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बताया गया है, उनकी कुर्बानी की गाथा जानकर दर्शक उन्हें सलाम किए बिना नहीं रह पाते हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी देती नुमाइश में लगी चित्र प्रदर्शनी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नुमाइश में अलीगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास व आजादी में योगदान को प्रदर्शित करने वाली चित्र प्रदर्शनी लगी है। प्रदर्शनी में उन देशभक्तों के बारे में जानकारी दी गई है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने आपको कुर्बान कर दिया। 

विज्ञापन


स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका अदा करने वाले जिले के महान स्वतंत्रता सेनानियों को लेकर चित्र प्रदर्शनी सजाई गई है। संयोजक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानी पंडित मोहन लाल गौतम, वनारसी दास, ठा. मलखान सिंह, तोताराम राठी, नबाव सिंह चौहान, कैप्टन अब्बास अली, आफताब अहमद आदि का संक्षिप्त इतिहास एवं आंदोलन में उनके योगदान की जानकारी दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कला वीथिका के बाद यह चित्र प्रदर्शनी लगी है। जिसे देखने के लिए बच्चे, बड़े और बूढ़े आ रहे हैं। प्रदर्शनी में जिन स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बताया गया है, उनकी कुर्बानी की गाथा जानकर दर्शक उन्हें सलाम किए बिना नहीं रह पाते हैं। बच्चों के साथ आने वाले अभिभावक उन्हें देशभक्तों के गाथा सुनाते नजर आते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें