कक्षा 11 तक पढ़ाई में अव्वल रही शिल्पी कक्षा 12 बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तनाव में है। काउंसलर ने उसके अभिभावकों को बताया कि उसकी पढ़ाई को लेकर उसकी क्षमता में कोई कमी नहीं है। वह परीक्षाओं को लेकर तनाव अनुभव कर रही हैं। शिल्पी और उसके माता पिता को परीक्षाओं को लेकर सहज रहने की सलाह दी गई है।
यह एक मामला नहीं है। इन दिनों यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, एएमयू बोर्ड, मदरसा बोर्ड और संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। कुछ विद्यार्थियों पर एग्जाम का फोबिया है। मलखान सिंह जिला अस्पताल के मनोचिकित्सा कक्ष में प्रतिदिन दो से तीन मामले इसी प्रकार के पहुंच रहे हैं।
पहले कठिन फिर सरल विषयों का रिवीजन करें। एक से दूसरे विषय की परीक्षा में अंतर के समय में विषयों का रिवीजन करें। भोजन को बेहद सुपाच्य रखें। नींद पूरी लें। टाइम टेबल बनाएं। इससे परीक्षा काल की चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी।
- डॉ. अंशु सोम, मनोचिकित्सा परामर्शदाता, जिला अस्पताल