फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती को पैसे के सामने कुछ भी दिखाई नहीं देता- मुकुल उपाध्याय

Sun, 11 Nov 2018 05:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
मुकुल उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि उनसे 5 करोड़ रुपए बसपा के कॉर्डिनेटर रणवीर सिंह कश्यप द्वारा मांगे गए थे। उन्होंने यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि बसपा के कदावर नेता रहे नसीमुद्दीन सिद्दकी, स्वामी प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक व कई अन्य बड़े नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह बात कह चुके हैं कि बसपा सुप्रीमो मायावती रुपए मांगती है। 

विज्ञापन


नसीमुद्दीन सिद्दकी तो रिकॉर्डिंग भी पेश कर चुके हैं, इससे भी बड़ा सबूत देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा है कि बसपा सुप्रीमो को पैसे के सिवा कुछ दिखाई नहीं देता। एक सवाल के जबाब में उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके भाई यह कह रहे हैं कि उन्होंने मुझे पाला, पोसा, पढ़ाया, लिखाया, विधायक बनाया तो में भी उनके लिए आज्ञाकारी पुत्र की तरह समर्पित रहा हूं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका परिवार काफी बड़ा है और काफी रिश्तेदार उनके साथ हैं। दो भाइयों के कहने से ही कुछ नहीं हो जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें