फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू के पूर्व छात्र गुटों में गैंगवार, दीवानी से सर्किल तक जमकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू प्रॉक्टर कार्यालय के पर हुए दोहरे हत्याकांड की रंजिश में पूर्व छात्रों के दो गुटों में बुधवार को गैंगवार के हालात पैदा हो गए। दीवानी से तारीख कर निकले दोनों गुटों में शुरू हुआ विवाद एएमयू सर्किल तक पहुंच गया और एक को पकड़ कर जमकर पीटा गया। इस दौरान प्रॉक्टर टीम ने दो हमलावरों को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में कई पूर्व छात्रों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

वाकया इस तरह है कि वर्ष 2016 में प्रॉक्टर कार्यालय पर हुए बवाल के दौरान दो छात्रों की हत्या हो गई थी। इसमें कई मुकदमे हुए थे और कई तत्कालीन छात्र, पूर्व छात्र और बाहरी जेल गए थे। अब उन मुकदमों का ट्रायल अदालत में चल रहा है। बुधवार को उसकी तारीख पर दोनों गुट आये थे। शाम को दीवानी से निकलते समय वह आपस में टकरा गए। वहां से शुरू हुए विवाद पर कमजोर गुट ने खुद को बचाने के इरादे से वहां से भागकर एएमयू में घुसना उचित समझा।
इसी दौरान हमलावर गुट ने दीवानी से भागे सुहैब पुत्र इकबाल निवासी मियां की सराय संभल को एएमयू सर्किल पर दबोचकर जमकर पीटा। आरोप है कि यहां हथियार भी लहराए गए और धारदार हथियार से चोट पहुंचाई गई। इसी बीच प्रॉक्टर टीम ने हमलावरों में से अजीम निवासी ककराला और तैमूर को दबोच लिया। बाकी वहां से भाग गए। दोनों को पुलिस को सौंप दिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अमित कुमार के अनुसार इस मामले में पकड़े गए आरोपियों सहित अल्तमस शेरवानी निवासी जोहरबाग, यूनुस निवासी ककराला, खालिद अली निवासी अमरोहा व 4-5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कराया गया है। सभी एएमयू के पूर्व छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें