फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2024: साल 2023 की विदाई और 2024 का सभी ने किया स्वागत, दीं बेहतर कल के लिए शुभकामनाएं

Mon, 01 Jan 2024 12:57 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू और राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति, मण्डलायुक्त, डीआईजी, डीएम, एसएसपी, सीडीओ, एडीए वीसी आदि ने भी बेहतर कल के लिए संकल्प लेने और जोश, ऊर्जा, उत्साह का पूरे साल अहसास रखने को बधाई संदेश दिए।
विज्ञापन
महमूद नगर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर खुशी मनाते हुए - फोटो : रूपेश कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रात 12 बजते ही साल 2023 को विदाई और 2024 के स्वागत के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों से एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं। वहीं एएमयू और राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति, मण्डलायुक्त, डीआईजी, डीएम, एसएसपी, सीडीओ, एडीए वीसी आदि ने भी बेहतर कल के लिए संकल्प लेने और जोश, ऊर्जा, उत्साह का पूरे साल अहसास रखने को बधाई संदेश दिए।

विज्ञापन

 
देश-दुनिया में शांति बनी रहे। भाईचारा बना रहे। प्रगति के मार्ग प्रशस्त होते रहें। एएमयू के विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य और कॅरियर को लेकर जागरूक रहना होगा। उन्हें बेहतर से बेहतर शिक्षा मिले। विद्यार्थियों को शिक्षक आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। एएमयू का नाम पूरी दुनिया में रोशन हो। यही मेरा संकल्प होगा। -प्रो. मोहम्मद गुलरेज, कुलपति, एएमयू   

अलीगढ़ में जिस उद्देश्य से राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी, वह अपने मकसद में कामयाब हो रहा है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विश्वविद्यालय कृतसंकल्पित है, क्योंकि वही विवि की असल पूंजी हैं। उनका भविष्य उज्ज्वल हो और जीवन में आगे बढ़ें। महाविद्यालयों में बेहतर शैक्षिक माहौल बना रहे। इस पर जोर हागा। -प्रो. चंद्रशेखर, कुलपति, आरएमपीएसयू
विज्ञापन


यह नया साल सभी के जीवन में नई उमंग एवं सफलता का संदेश लेकर आए। सभी नागरिक सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल हों। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गत वर्ष के अधूरे कार्यो एवं निर्धारित लक्ष्यों को कड़ी मेहनत, लगन एवं निष्ठा से कार्यशील रहकर पूरा करेंगे । - रविंद्र, मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल

नया साल उल्लास से परिपूर्ण रहे। सभी आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सद्भावना से रहकर समाज को नई दिशा देने का काम करें। सभी पुलिसकर्मी नववर्ष में प्रण ले कि आने वाले साल में भी समर्पण भाव से कर्तव्यों का निर्वहन कर प्रदेश को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। - शलभ माथुर, पुलिस उप महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र 

विज्ञापन

नए साल में सरकार की मंशा के अनुरूप अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए गरीबों, मजलूमों एवं निराश्रितों के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं का पात्रों को लाभ दिलाते हुए उन्हें राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। समाज में एकता, भाईचारे, शांति, सद्भावना एवं गंगा- जमुनी तहजीब को बरकरार रखते हुए निरंतर उन्नति एवं प्रगति के मार्ग पर चलकर जनपद का नाम रोशन करें । - इंद्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी अलीगढ़

नववर्ष हमें नवीन जोश, ऊर्जा, उत्साह का अहसास कराता है। हमें पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ दायित्वों एवं कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लेना है। हमें तत्परता से अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखकर हमें इस परंपरा को बनाए रखना होगा । - कलानिधि नैथानी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अलीगढ़ 

नया साल सभी लोगों में उत्साह और उमंग के साथ ही राष्ट्र प्रेम, आपसी भाईचारा लाने के साथ ही जीवन में सुख- समृद्धि लाए। नए साल में जनपद को अधिक संपन्नता एवं प्रगति भी दिलाए । जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के साथ ही प्रयास किया जा रहा है कि भी गरीब, असहाय एवं पात्र व्यक्ति लाभ पाने से वंचित न रह जाए । - आकांक्षा राना, मुख्य विकास अधिकारी

नया साल सभी के जीवन में उल्लास एवं उमंग लेकर आए। नए साल में शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही महायोजना- 2031 में प्रस्तावित कार्यों को पूरा करने पर जोर रहेगा। नागरिकों के लिए आवासीय योजना की व्यवस्था करने के साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर को विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।- अतुल वत्स, उपाध्यक्ष, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें