एनीमिया से लेकर हड्डियों तक सुरक्षा
डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि यह प्रीमिक्स आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो एनीमिया कम करने, हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर की समग्र सेहत सुधारने में मदद करता है। आसान पाचन और जल्दी तैयार होने की वजह से यह बड़े पैमाने पर उपयोग में लाया जा सकता है।
पाउडर में इन्हें मिलाया
शोधकर्ताओं ने अपने सुपर मिक्स पाउडर को संतुलित पोषण के हिसाब से तैयार किया है। इसमें आठ ग्राम चने का सत्तू आधार के रूप में रखा गया है, जिसके साथ तीन ग्राम रागी और दो-दो ग्राम बाजरा व ज्वार जैसे पोषक मिलेट्स जोड़े गए हैं। स्वाद और ऊर्जा के लिए इसमें 10 ग्राम देसी खांड मिलाई गई है। यह संयोजन न सिर्फ पोषक तत्वों का संतुलन बनाता है, बल्कि इसे आसानी से सेवन योग्य और प्रभावी भी बनाता है।
अलीगढ़ की स्थिति
- 40 फीसदी से ज्यादा अलीगढ़ की महिलाओं में खून की कमी, कुपोषण भी।
- 60 फीसदी प्रभावित महिलाएं ग्रामीण या शहरी बस्तियों से।
- 66 फीसदी महिलाएं गर्भावस्था की पहली तिमाही में नहीं करा रहीं चिकित्सा जांच।
- 35 फीसदी महिलाओं में आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन की कमी।
- 45 फीसदी महिला मरीज कमजोरी, चक्कर, थकान से परेशान पहुंच रहीं जेएन मेडिकल कॉलेज।