फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से आने वाले हर व्यक्ति की होगी कोरोना जांच : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
युनाइटेड किंगडम (यूके) ही नहीं, किसी भी देश से अलीगढ़ में आने वाले हर व्यक्ति की कोरोना जांच होगी। जांच में व्यक्ति चाहे संक्रमित पाया जाए या नहीं, उसे व उसके परिवार वालों को 28 दिन तक होम आइसोलेशन में रहना होगा। अगर, व्यक्ति संक्रमित पाया जाता है तो उसे दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। दुबई से लौटे एक व्यक्ति को कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए जाने के बाद जिलाधिकारी की ओर से शनिवार को यह अलर्ट जारी किया गया है। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि किसी भी हाल में इस मामले में लापरवाही नहीं होनी जानी चाहिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित मरीजों को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। यूके ही नहीं, दुबई से आने वाले व्यक्ति में भी नया स्ट्रेन मिला है। इसलिए जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ में यह मामला सामने आया है कि एक व्यक्ति दुबई से आया है, उसकी जांच में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है।
अभी तक ब्रिटेन से आने वालों में यह स्ट्रेन सामने आ रहा था। इसलिए यह सुनिश्चित हो गया है कि सिर्फ यूके से ही नहीं, अन्य देशों से आने वाले लोगों में भी नया स्ट्रेन पाया जा रहा है। इसलिए किसी भी देश से कोई भी व्यक्ति अलीगढ़ में आया है तो उसकी कोरोना की जांच के उपरांत अगर वह पॉजिटिव या उसमें नया स्ट्रेन पाया जाता है तो दोनों ही स्थिति में उसे दीनदयाल अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ बीपी सिंह कल्याणी व सीएमएस, दीनदयाल अस्पताल को निर्देश दिए गए हैं कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कोविड कंट्रोल रूम की इंचार्ज स्मृति गौतम को निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों में गहनता से पर्यवेक्षण किया जाए और यदि किसी के भी द्वारा लापरवाही की जाती है तो तत्काल अवगत कराया जाए, जिससे उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें