फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hajj Yatra 2022: हज पर जाने वालों के लिए खुशखबरी, वापसी के दौरान एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिलेगा जमजम

Wed, 08 Jun 2022 03:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

दिल्ली स्टेट हज शिविर में हज यात्रियों को पासपोर्ट के साथ यात्रा संबंधी प्रपत्र वितरित किए गए हैं। भारत वापसी पर हर हज यात्री को एयरपोर्ट पर पांच लीटर की केन में आब-ए-जमजम दिया जाएगा। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रत्येक हज यात्री को पांच-पांच लीटर जमजम (पवित्र जल) मिलेगा। भारत वापसी के दौरान सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर उन्हें यह जमजम दिया जाएगा। साथ ही सऊदी अरब में हज यात्रियों को इंडियन हज इन्फार्मेशन सिस्टम एप्लीकेशन अपने स्मार्ट फोन में इंस्टॉल करना होगा।

विज्ञापन


हज यात्रियों के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस मोबाइल एप्लीकेशन की तमाम विशेषताएं हैं, जैसे हज यात्रियों की रिहाइश की जगह किसी भी प्रकार की दिक्कत है तो उसे दूर करने के लिए टोल फ्री नंबर उपलब्ध है। हज यात्रियों को हिदायत दी गई है, जिसमें हरम परिसर में किसी भी वस्तु को न छुएं। कोई भी झंडा या बैनर का प्रदर्शन न करें। साथ ही उन्हें हर समय मास्क का इस्तेमाल करना होगा। सऊदी अरब जाने से 60 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट व कोविड-19 की दोनों वैक्सीन का प्रमाणपत्र अपने पास रखना जरूरी होगा। हज यात्रा के दौरान निर्धारित मानक के बैग का इस्तेमाल करें। साथ ही बैग पर टैग लगाएं, जिसमें हज यात्री की पहचान, बिल्डिंग, कमरा नंबर आदि शामिल होना चाहिए।

दिल्ली स्टेट हज शिविर में हज यात्रियों को पासपोर्ट के साथ यात्रा संबंधी प्रपत्र वितरित किए गए हैं। भारत वापसी पर हर हज यात्री को एयरपोर्ट पर पांच लीटर की केन में आब-ए-जमजम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अब्दुल समद, राष्ट्रीय सचिव, खुद्दाम-ए-हज समिति व जिला हज ट्रेनर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें