फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पुलिस व प्रशासन भी नहीं रोक पाया किसानों का काफिला

विज्ञापन
किसानों की गाड़ियां निकलने के बाद टोल प्लाजा पर खड़े अधिकारी - फोटो : samvad
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित टोल प्लाजा पर शुक्रवार को एटा की ओर से हापुड़ जा रहे किसानों की गाड़ियों के काफिले को रोकने का पुलिस और प्रशासन ने भरसक प्रयास किया, लेकिन काफिला टोल से आगे बढ़ गया। काफिले को रोकने के लिए सिकंदराराऊ के एसडीएम संजय कुमार एवं सीओ जेएन अस्थाना पुलिसबल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं के काफिले को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, मगर काफिले में गाड़ियां अधिक होने के चलते पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी काफिले को रोकने में असमर्थ रहे। थोड़ी देर में ही सौ से अधिक गाड़ियां एक-एक कर आगे बढ़ती चली गईं और अधिकारी देखते रह गए। वहीं, एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि टोल के सभी दरवाजे खुले होने के कारण गाड़ियों का काफिला नहीं रुका। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें