फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः अनंतिम बहाली पर एटा के टीआई बोले- हम हैं निर्दोष

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मो. परवेज खान के लौटने के बाद खुर्जा-बुलंदशहर के बीच बिना टिकट यात्रा पर हुई कार्रवाई का मुद्दा फिर गरमाने लगा है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि एटा के दोनों टीआई ऋषि कुमार दीक्षित व प्रवीन कुमार शर्मा को अनंतिम बहाल कर दिया गया है। प्रकरण की जांच जारी है। इस पर दोनों टीआई का कहना है कि हम निर्दोष हैं। हम पर ऐसी कार्रवाई क्यों की जा रही है।
विज्ञापन

ऋषि कुमार दीक्षित व प्रवीन कुमार शर्मा ने बताया कि 13 नवंबर को हमारी ड्यूटी कासगंज-हाथरस रूट पर लगा दी गई थी। लेकिन खुर्जा-बुलंदशहर के बीच 45 यात्री बिना टिकट पकड़े गए थे। इसमें हमारा क्या दोष है, जबकि एटा से बस को चेक करने के लिए रूट पर तीन जगह टीआई मौजूद थे। एटा क्षेत्र के बाद अलीगढ़ क्षेत्र के टीआई ने इन बसों को क्यों नहीं चेक किया। किया था तो बिना टिकट यात्री क्यों नहीं पकड़े। अब खुर्जा में बिना टिकट यात्रा का मामला पकड़ा गया तो हमें क्यों निलंबित कर दिया गया। हम दोषी हैं तो अनंतिम बहाल क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक अनंतिम बहाल का आदेश नहीं मिला है। लेकिन ज्वाइन नहीं करेंगे।
इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक मो. परवेज खान ने बताया कि प्रकरण की जांच चल रही है। पहले भी कई प्रकरण में निर्दोष कर्मचारियों को क्लीन चिट मिल चुकी है। अगर दोनों टीआई निर्दोष हैं तो वह भी आरोप से बरी हो जाएंगे। लेकिन कार्रवाई को रोका नहीं जा सकता है। इसीलिए अभी अनंतिम बहाली कर दे रहे हैं। अब जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें