फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारी: धनीपुर मंडी में दुरुस्त होंगी व्यवस्थाएं, क्षतिग्रस्त दीवारों और दुकानों की होगी मरम्मत

विज्ञापन
धनीपुर मंडी में विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को परखते डीएम और एसएसपी स्रोत स
विज्ञापन
जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया मंडी परिसर का निरीक्षण, समय से काम पूरा कराने के निर्देश
विज्ञापन


अलीगढ़। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव के दौरान धनीपुर मंडी में होने वाली निर्वाचन संबंधी गतिविधियों के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी। मंडी परिसर की क्षतिग्रस्त दीवारों, कमरों और दुकानों की मरम्मत होगी। इसके लिए जल्द एस्टीमेट तैयार कराकर काम शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।

शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार और एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने अधिकारियों के साथ धनीपुर मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव के लिहाज से मंडी परिसर में उपलब्ध स्थान और आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता की ओर से तैयार मानचित्र के अनुसार मौके पर व्यवस्थाओं की स्थिति भी देखी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने उप निदेशक मंडी निर्माण आजाद सोनकर को निर्देश दिए कि मंडी परिसर में जहां भी दीवारें, कमरे और दुकानें क्षतिग्रस्त हैं, उनकी मरम्मत के लिए तत्काल एस्टीमेट तैयार कराया जाए। सभी जरूरी कार्य समय से पूरे कराए जाएं, ताकि चुनाव के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट, लोक निर्माण विभाग के अभियंता संजीव पुष्कर, उप निदेशक मंडी प्रशासन राजेश गुप्ता, मंडी सचिव मुकेश त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें