विशाल की 61 रन की पारी से टीम ने बनाया टूर्नामेंट का सर्वाधिक 119 रन का स्कोर
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। माहेश्वरी इंटर कॉलेज ग्राउंड पर हरिगढ़ वार्ष्णेय क्रिकेट क्लब (एचवीसीसी) की ओर से आयोजित टी-10 चैंपियनशिप में एचवीसीसी गोरखास ने एचवीसीसी रुद्रास को नौ रन से पराजित किया।
मैच में रुद्रास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी गोरखास की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट खोकर 119 रन बनाए। यह टूर्नामेंट का अब तक का सर्वाधिक स्कोर रहा। विशाल ने 61 और शैंकी ने 12 रन का योगदान दिया। रुद्रास की ओर से वैभव, गौरव, ऋषभ और रितेश ने एक-एक विकेट लिया।
120 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुद्रास की टीम ने भी मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट पर 110 रन ही बना सकी। गौरव ने 46, ऋषभ ने 19 और अभिषेक ने 15 रन बनाए। गोरखास की ओर से हर्षित, हर्ष और अनुराग ने एक-एक विकेट हासिल किया। इस अवसर पर सुमित एडमिन, रूपम गुप्ता, तरुण सैमसंग, अंकुर आनंद, मुनील, संजय वार्ष्णेय, प्रिनाल, नीरज, गौरांग, हर्ष, सोनू, हिमांशु, निक्की शौकी आदि मौजूद रहे।